Tuesday, December 29, 2020

ऑल इंडिया समाज सेवा द्वारा गरीब असहाय परिवार को मिली रजाई

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच, उ0प्र0। दिसंबर की ठंड ने अपनी रंगत दिखानी शुरु कर दी है। सुबह से लेकर शाम तक पूरे आसमान में तनी कोहरे की चादर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। तापमान हररोज लुढ़क रहा है। उधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं ने भी बेसहारों की मदद करने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। मुख्य अतिथि सफी खान कांटेक्टर करौंदी चौराहा  की उपस्थिति में 20 रजाई गरीबों में वितरण किया गया।

ऑल इंडिया समाज सेवा संस्था के  अध्यक्ष नदीम खान की टीम ने ग्राम परसौरा निवासी ,सावित्री देवी स्व.रमाकान्त,सध्यां श्रीवास्तव स्व सतोष श्रीवास्तव, सायरा पत्नी साधू निवासी  एकडगवा दरजीपुरवा  मायावती स्व किशोरी लाल करौदी  आदि को संस्था के वरिष्ठ सदस्य  के नेतृत्व में ग्रामीणों को रजाई का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड में गरीबों को राहत देते हुए संस्था के   कोषाध्यक्ष डाक्टर नसीर ने कहा कि संस्था का गरीब मजलूम बेसहारा विधवा, वृद्ध एवं दिव्यांग जनों की हर संभव मदद करना प्रमुख उद्देश्य है। हमारी संस्था इसी तरह गरीबों के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी। इस सुअवसर पर ,संरक्षक सलाहुद्दीन खान एडवोकेट,कोषाध्य डॉक्टर नसीर अहमद, संतोष कुमार राव, सौरभ गौतम सदस्य अध्यक्ष, दिवाकर मिश्रा ,सौरव यादव मीडिया प्रभारी,  ,राजकुमार मिश्रा पंचायत मित्र,सुनील कुमार यादव ,सोनू सिंह, रामराज यादव कमेटी अध्यक्ष, अखिलेश शर्मा, अर्जुन प्रसाद, सगीर ,यारखान, शैलेंद्र यादव ,आदि लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि संस्था की तरफ से  और 100 रजाई  जो गरीब आश्रितों में वितरण किये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment