डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक)
बहराइच/नानपार, उ0प्र0। मिशन शक्ति के अंतर्गत आज राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में बालिका सुरक्षा तथा आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न उपाय और सरकार द्वारा किए गए प्रावधान को बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सरकार के द्वारा 1090 और 181 फोन सुविधा दी गई है जिस पर वह फोन करके अपनी समस्याओं को कह कर उसके निराकरण करवा सकती हैं। महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर रंभा गुप्ता तथा कांस्टेबल आंसी तिवारी ने इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपना आत्मबल ऊंचा रखना चाहिए और आत्मरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कुछ ऐसी छोटी चीजें अपने पर्स में रखनी चाहिए जिससे किसी भी अपरिहार्य स्थिति में अपनी आत्मरक्षा के लिए उसका उपयोग कर सकें। इस अवसर पर छात्राओं ने इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूचि दिखाया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रामकृष्ण यादव, मोहम्मद शरीफ अंसारी ,वजीहुद्दीन अंसारी, सोनू मिश्रा ,अब्दुल्ला, रफीक अहमद सिद्दीकी, अल्ताफ अहमद, राजेंद्र प्रताप गुप्ता, अजय यादव ,अरुण प्रकाश चौधरी, मोहम्मद शमीम तथा इरफान अहमद उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment