Saturday, December 5, 2020

बिजली विभाग में चेकिंग के नाम पर धनउगाही का रैकेट

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगसंवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। बिजली विभाग नानपारा धन उगाही का रैकेट चलाता है यदि कोई उपभोक्ता इसका विरोध करता है तो उसके विरूद्ध स्क्रिप्ट बनाकर हजारों में बिजली चोरी के नाम से जुर्माना कर दिया जाता है। यह शिकायत प्रदेश के मुख्य मंत्री को करते हुए नगर नानपारा के दन्त चिकित्सक डा0 रीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि मैने बलहा ब्लाक के सामने चित्रांश डेन्टल क्लीनिक के नाम से दन्त चिकित्सालय खोल रखा है। और उसी के पीछे मेरा मकान है चिकित्सालय के लिए मैने सोलर प्लान्ट ले रखा है। जिससे क्लीनिक का विद्युत सम्बंधी कार्य पूर्ण हो जाता है। घर के लिए घरेरू कनेक्शन ले रखा है। दिनांक 06.11.2020 को विद्युत टीम ने मेरे घर के विद्युत कनेक्शन की जांच की जिस पर मैने चिकित्सालय का सोलर प्लान्ट भी दिखाया। मगर वह लोग उगाही के चक्कर में तरह-तरह की बाते करने लगे। तब मैने मुख्य मंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी। इससे रूष्ट होकर विद्युत विभाग के जिम्मेदारो ने शिकायत के बाद मेरे ऊपर 62079 रूपये का मनगढ़न्त फर्जी तौर पर जुर्माना कर दिया। इस सम्बंध में अधिशाषी अभियन्ता कृष्ण कुमार कहते है कि टीम ने दुकान में सरकारी विद्युत सप्लाई का उपयोग करते हुए पकड़ा था। जिसपर वह अलफ हो गये। मेरे पास शिकायत आयी तो मैने जांच कराने को कहा इसी बीच इन्होंने पेशबन्दी के लिए शिकायत कर दी फिर जांच करवा कर न्याय किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment