डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। स्थानीय सुन्दर शिशु मन्दिर जूनियर हाईस्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संविधान लेखक बाबा साहेब डॉ भीमराव राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि राष्ट्रीय समसरता दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान पीजी कॉलेज के भूगोल के प्रोफेसर डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबन्धक अतुल चन्द्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएफडी प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ त्रिपाठी ने कहा अम्बेडकर की अनेक नीति एवं संविधान के बारे में बताते हुए कहा संविधान बिना भेदभाव के लिखा गया था । श्री श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी कि जब बाबा साहेब ने जिस उद्देश्य से संविधान की रचना की थीं हम उस रास्ते से भटक गए है आज हम महजब के नाम पर आपस मे लड़ रहे है बाबा साहेब ने कभी भी कोई भेदभाव नही किया।
इस मौके पर सुधाकर श्रीवास्तव,ओमप्रकाश, अनुज सिंह, विक्रम सिंह, शिवांश त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, शिल्पी शाहू, मुस्कान शाहू, के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment