Tuesday, December 8, 2020

किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन पर सपाई नजरबंद

डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक) 

बहराइच/मिहींपुरवा/नानपारा, उ0प्र0। 8 दिसम्बर को भारत बन्द को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयंकर सिंह को गिरफ्तार कर मूर्तिहा कोतवाली ले जाया गया। वहीं नानपारा में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन नसिबुन्निसा के आवास पर सपा नेता तनवीर आलम, सपा नेता समीर खान ,अतहर हुसैन, शहबाज, नसीम, सईद अहमद बांके, अयोध्या सोनी सहित तमाम सपाइयों को नजरबन्द कर दिया गया। गौरतलब है कि किसान बिल एवं बेलगाम महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया है जिसके तहत भारतबन्द का ऐलान भी किया गया था।


No comments:

Post a Comment