दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई नानपारा की एक आवश्यक बैठक एशोसिएशन अध्यक्ष धर्मेद्र कान्त श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमे नगर के युवा पत्रकार एवं उपजा सदस्य दीपक श्रीवास्तव के पिता जेपी श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया व उत्तरप्रदेश में हो रहे लगातार पत्रकार उत्पीड़न व हत्या पर मुख्यमंत्री व सूचना प्रशारण मंत्रालय उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित कार्यवाही करने पर चर्चा हुई। ततपश्चात एसोशिएशन के सदस्यों ने युवा पत्रकार के आवास पर जा कर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रिंट एन्ड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नानपारा अध्यक्ष डी पी श्रीवास्तव के साथ साथ संदीप अग्रवाल, दिवाकर श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, कादिर खान, रघुवीर शरण, मनोज गुप्ता, मो तौफीक खान, सरफराज सिद्दीकी, श्रम जीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment