असगर अली (NNI Coverage फील्ड ऑफिसर UP)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक खंड के विधान परिषद सदस्य के लिए संपन्न निर्वाचन दूसरे दिन तक चली मतगणना के द्वितीय वरीयता क्रम के मतों की गिनती के बाद दो बार से लगातार विधान परिषद सदस्य रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने तीसरी बार भी विजय पताका फहराया ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार सिंह को कुल 19 सौ 35 मतों से पराजित किया ।विगत चुनाव में उन्होंने यह जीत 486 मतों से प्राप्त की थी इस बार जीत का अंतर लगभग 4 गुना मतों का रहा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीनबंधु शुक्ल ने बताया कि शिक्षक एमएलसी के इस निर्वाचन में 17 जनपदों के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों मदरसों संस्कृत विद्यालयों महाविद्यालयों आईटीआई पॉलिटेक्निक नवोदय विश्वविद्यालयों तथा आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस चुनाव में जनपद बहराइच के शिक्षकों ने भारी संख्या में मत देकर श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत को सुनिश्चित बनाया । विजय का समाचार प्राप्त होते ही जनपद के शिक्षकों में प्रसन्नता की लहर फैल गई तथा शिक्षकों ने इसे शिक्षक संघ एवं शिक्षक की जीत बताकर उत्साह पूर्वक जश्न भी मनाया ।श्र ध्रुव कुमार त्रिपाठी के विजई होने पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय पदाधिकारी श्रीनाथ शुक्ल, रामसुंदर पांडे, प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार शर्मा, अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव ,मनोज कुमार पांडे, शशिन्द्र प्रताप पाठक, गजेंद्र मणि मिश्र ,श्रीमती किरण यादव, श्रीमती मधु चौधरी, रामपाल यादव ,अशोक कुमार मिश्र ,सुधाकर बाजपेई अरुण प्रकाश चौधरी प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्र हरिओम अवस्थी उमेश शुक्ल सिद्धनाथ पाठक देवेश कुमार अजय कुमार यादव वजीहुद्दीन अंसारी मनोज कुमार यादव तेज नारायण अर्जुन सिंह योगेश चंद्र द्विवेदी गिरजा वव पांडे गिरवर प्रसाद त्रिपाठी राजेंद्र प्रसाद प्रेमचंद नाग कृष्ण मोहन शुक्ल मोहम्मद मोसाद खान आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की ।श्री त्रिपाठी के जीतने पर विभिन्न विद्यालयों में मिष्ठान वितरण किया गया।

No comments:
Post a Comment