दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई एवं पत्रकार दीपक मेडिकल स्टोर व एजेंसी संचालक दीपक श्रीवास्तव के पिता पूर्व प्रधान बलहा डॉ जे पी श्रीवास्तव का स्वर्गवास 80 वर्ष की अवस्था मे लम्बी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया । जिससे परिजनों एवं सगे सम्बन्धियो सहित नगर मे शोक व्याप्त है। नगर के व्यवसाईयों एवं पत्रकारों ने श्री श्रीवास्तव के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार 10 दिसम्बर गुरुवार को प्रातः 10 बजे नानपारा स्थित शिवालय बाग बैकुंठ धाम में होगा।
(फाइल फोटो : डॉ० जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव)

No comments:
Post a Comment