डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। मिशन शक्ति के अन्तर्गत आज नगर के श्री शंकर इण्टर कॉलेज नानपारा में बालिका सुरक्षा तथा आत्मरक्षा से सम्बंधित विभिन्न उपाय और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में नानपारा पुलिस विभाग द्वारा बताया गया। इसी क्रम में श्री शंकर इण्टर कॉलेज में उपनिरीक्षक रम्भा गुप्ता के निर्देशन में आरक्षी अंशी तिवारी द्वारा विद्यालय की कक्षा 11 व 12 की बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके बताने के साथ हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में बताया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव कहा कि छात्राओं को अपना आत्मबल ऊंचा रखना चाहिए और आत्मरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कुछ ऐसी छोटी चीजें अपने पर्स में रखनी चाहिए जिससे किसी भी अपरिहार्य स्थिति में अपनी आत्मरक्षा के लिए उसका उपयोग कर सकें। आज सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आरक्षी अंशी तिवारी ने बताया कि आपके हर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है आप उनपर अपनी समस्यओं को निसंकोच बता सकती है आपकी समस्या महिला पुलिस अधिकारी ही सुनेंगी।


No comments:
Post a Comment