सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर पुनरीक्षण कार्य चलाया गया मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचकर अपना नाम पता किया और घटाने बढ़ाने के लिए संबंधित प्रपत्र के साथ फार्म जमा किया। उप जिला अधिकारी नानपारा आईएएस सूरज पटेल ने श्री शंकर इंटर कॉलेज सहादत इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद नानपारा के बूथों पर जाकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने महिला बीएलओ से कहा की जिन बालिकाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है ऐसी बालिकाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रयास करें जिन बीएलओ के प्रयास से 100 बालिका जोड़ने का कार्य पूरा होगा उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। दूसरी ओर तहसीलदार नानपारा अमर चंद्र वर्मा ने ग्राम गोकुलपुर के साधु पुरवा एवं स्लेटन गंज के बूथों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मालूम हो कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में इस बार मतदाताओं की कोई खास रुचि नहीं दिखाई पड़ रही है जबकि बीएलओ और संबंधित अधिकारी पुनरीक्षण कार्य में शासनादेश के अनुपालन में अथक प्रयास कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment