सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगरसंवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र बहराइच की जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह के निर्देशन में केन्द्र के स्वयं सेवक विभिन्न विकास खण्डों में निःशुल्क साबुन वितरण कर स्वच्छता व कोविड 19 से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे है इसी क्रम में विकास खण्ड बलहा स्वयं सेवक सुधाकर श्रीवास्तव ने ककरी में कोविड 19 नियमो का पालन करते हुए शिविर लगाकर युवा मण्डलों के सदस्यों को निःशुल्क साबुन व मास्क का वितरण किया । शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अभी कोविड19 का खतरा टला नही है इस समय हमें अधिक बचाव की जरूरत है इसके साथ अपने हथेलियों को किस प्रकार धोए बताया साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमे अपने आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए यदि हमारे आस पास स्वच्छता रहेगी तो हमारा मन भी प्रसन्न रहेगा जिससे हम स्वस्थ रहेंगे। आगे कहा कि आज सरकार सभी को निःशुल्क शौचालय देकर गांव वालों से बाहर शौच न जाने के लिए कहती है क्योंकि बाहर शौच जाने से हमारे अंजाने में 10 मिलीग्राम शौच हमारे शरीर के अन्दर चला जाता है शिविर में ,युवा मंडल के रमन ,शोभित सचिन विपिन, कुंदन, महिला सदस्य सोनाली, अर्पिता , रोशनी, रुबीना के साथ अन्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment