डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंच कर कोविड-19 के लिए आने वाली वैक्सीन की चेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान राम और संजय सोलंकी को बताया कि कोविड-19 वैक्सीन को कोल्ड रखने के लिए पर्याप्त बिजली मिलना चाहिए। बिजली जाने की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था रहे, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि आज 110 डोज कोरोना वैक्सीन सीएचसी नानपारा पहुंची है और कल शनिवार को पहले चरण में टीकाकरण होगा।

No comments:
Post a Comment