दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में चल रहे समर्पण निधि अभियान के तहत नानपारा के अगैया में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा व आचार्य हनुमान सिंह जी के नेतृत्व में टी वी एस सत्या ऑटो सेल्स के स्वामी रजनीश रस्तोगी सत्या ने अपने बचत खाते से एक लाख ग्यारह हजार रुपए का योगदान चेक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह हनुमानसिंह के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर के श्रीराम भक्तों का श्रीराम जन्मभूमि के स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की आकांक्षा सदियों बाद साकार हो रही है। यह समय भारत ही नही बल्कि विश्व भर में श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले लोगों के लिए सौभाग्य का समय है।पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण में अगर हम एक रुपये का भी समर्पण करते हैं, तो यह हम सबके लिए परम् सौभाग्य का विषय होगा। श्री रामचंद्र जी के मंदिर निर्माण में किया गया एक रुपए दान भी श्रीराम की कृपा से लाख रुपये के रूप में लौट के आता है। उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि में अपना योगदान देने का आवाहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह हनुमान सिंह जी,नगर संग्रहकर्ता अतुल जयसवाल जी । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता , पूर्व नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता,आनन्द पाठक ,विनय कुमार गुप्ता, अनिल वर्मा,हरीश वर्मा, पूर्व प्रधान फौजदार वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी,सुरेश वर्मा,राकेश वर्मा,अजय सोनी विशाल सोनी,आर्यन रस्तोगी, पत्रकार साथी संजय गुप्ता,मनोज गुप्ता, बनारस गिरी,संतोष मिश्रा सहित तमाम समाजसेवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment