सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मण्डल विनय मोहन सोमवार शाम 3 बजकर 45 मिनट पर संविलियन विद्यालय नानपारा पहुँच कर उसकी व्यवस्थाए जांची, बच्चों के ड्रेश, जूता स्वेटर और पुस्तक वितरण के साथ साथ कम्पोजित ग्रांट में मिले पैसे से स्कूल के लिए खरीदी गयी सामग्री देखने के साथ, पत्रिकाओं औऱ बिल का अवलोकन , अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर, विद्यालय भवन का रखरखाव, संविलियन विद्यालय के साथ साथ बी आर सी की व्यवस्थाए देखी, केन्द्र पर कार्य कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों के बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मौर्या से जानकारी प्राप्त की। ब्लॉक शिक्षा पर चर्चा की, निदेशक श्री मोहन जी प्रधानाध्यापिका परवीन जहरा जैदी को मोहल्ला शिक्षा पर विशेष जोर देने को निर्देशित किया उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मोहल्ले और गाँव मे जा कर बच्चों को जागरूक करते हुए शिक्षण कार्य कर उनका मूल्यांकन करे। एडी बेसिक ने कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर को देखने के साथ , कक्ष में रखी पुस्तकों व अन्य सामग्री को जल्द से जल्द वितरण करवाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। एडी बेसिक ने जांच के बाद सन्तोष व्यक्त किया। इस मौके पर एडी बेसिक सहायक राजेश कुमार, सहायक अध्यापक नेहा शर्मा, शमीम आरा, फरीद अहमद, विनीत कुमार, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment