Tuesday, January 19, 2021

जेवीएस जिला बनाओ समिति की ओर से वरिष्ठ पत्रकार को सम्मान

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जिले के वरिष्ठ पत्रकार कुतुब अंसारी को जनकल्याण विकास संस्थान उत्तर प्रदेश संस्था की नानपारा जिला बनाओ  समिति की ओर से कोरोना वारियर्स  सम्मान से नवाजा गया है। इस मौके पर समिति के केशव पांडे, डॉक्टर शकील अंसारी, मनोज कुमार तिवारी, साहब खान आदि  मौजूद रहे। समिति के वॉलिंटियर इन चीफ मनोज तिवारी ने कहा  कि 2020 वैश्विक महामारी मे जब पूरा देश वायरस के प्रकोप से परेशान था देश में लगे लॉक डाउन में जब लोग घरों में बंद थे, उस समय चिकित्सा कर्मियों पुलिसकर्मियों के साथ ही पत्रकारों ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर हम लोगों तक सही खबरें पहुंचाई हैं, ऐसे में पत्रकारों का सम्मान हम सब का कर्तव्य है। 


No comments:

Post a Comment