Saturday, January 23, 2021

समाधान दिवस में थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार भिड़े, प्रदर्शन

अब्दुल नासिर (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। थाना सुजौली में आज थाना समाधान दिवस पर आए नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष में कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। थाने में ही नायब तहसीलदार राजस्व कर्मी और लेखपाल धरने पर बैठ गए। आपको बता दे कि थाना समाधान दिवस थाना सुजौली की अध्यक्षता करने पहुँचे नायब तहसीलदार विनीत सिंह के साथ थानाध्यक्ष सुजौली विनय कुमार सरोज द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा कुर्सी पर बैठने नहीं दिया गया और थाना परिसर से भगा दिया गया। थानाध्यक्ष सुजौली के उक्त व्यवहार से समाधान दिवस पर उपस्थित समस्त राजस्वकर्मी काफी आहत हुए। तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के लेखपाल सहित समस्त राजस्वकर्मी थाना सुजौली परिसर में विवश होकर तुरंत धरने पर बैठ गए।


No comments:

Post a Comment