पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तथा चुनावी माहौल को देखते हुए सभी पार्टीयां चुनाव की रणनीति में जुट गई हैं। वही भाजपा ने भी संगठन की मजबूती के लिए युवाओं के कंधों में जिम्मेदारियां सौपनी शुरू कर दी है। भाजयुमो कोटद्वार के सौरभ नोटियाल जिलाध्यक्ष पौड़ी जनपद ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पौडी से पैठाणी के हरेन्द्र चौहान को जिलामंत्री के पद का कार्यभार सौंपा है, जो उच्च शिक्षा मंन्त्री डॉ धन सिंह रावत जी की विधानसभा श्रीनगर के राठ अक्षेत्र के पैठाणी मंडल में ग्राम कोटी से आते हैं माना जा रहा है कि संगठन को लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे हरेन्द्र चौहान पर संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है। हरेन्द्र चौहान वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक् थलीसैण तथा जिला सयोंजक उत्तरांचल उत्थान परिषद पौडी गढ़वाल जैसे पदों का दायित्वों को निभा चुके हैैं हरेन्द्र चौहान के जिलामंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा युवाओ में खुशी की लहर दिखाई दे रही है तथा संगठन में इन कार्यकताओं का स्वगत करते हुए संगठन के फैसले की सराहना की है तथा साथ ही हरेन्द्र चौहान ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment