Saturday, January 23, 2021

नेता जी की जयन्ती पर गायत्री परिवार का रक्तदान शिविर आयोजित

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के प्रज्ञा जागरण संस्थान गायत्री शक्ति पीठ नानपारा पर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल एवं क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव के संयुक्त द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य मनीराम वर्मा और अध्यक्षता जय प्रकाश वर्मा ने की। इस मौके पर अकिंत रस्तोगी, अभिलाष श्रीवास्तव, जय प्रकाश वर्मा सन्तोष सिंह, अर्जुन रस्तोगी, दिलीप कुमार बृजेश वर्मा, अवधेश वर्मा, विकास कुमार, बुज लाल, राजेश कुमार, दीप नरायन पाल, वेद प्रकाश द्विवेदी, आन्नद श्रीवास्तव, प्रथाकर सिंह, शैलंश कुमार, हरिश जायसवाल, राम नरेश गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, सुरेन्द्र वर्मा, कुनाल वर्मा, प्रवीण कुमार और लवकुश वर्मा सहित 26 लोगो ने रक्त दान किया मनीराम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के 1008 गायत्री शक्ति पीठ पर आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर आदेश अग्रवाल, डा0 अन्तत सिंह वर्मा सहित तमाम गणमान्य मौजेद थे। इसी प्रकार नगर के विश्वनाथ मन्दिर मे धमेनद्र  कुमार गुप्ता की अगुवाई मे नेता जी सुभाष चन्द्र जी की जयन्ती मनाई गयी उनके चित्र पर माल्यापर्ण करके उन्हे याद किया गया इस मौके पर तमाम लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment