Thursday, January 28, 2021

आयुर्वेदिक दिनचर्या उम्रभर स्वस्थ बनाए रखने मे सक्षम : श्रीवास्तव

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोरोना काल व बदलते मौसम में तहसील कर्मचारी व नगर के पत्रकारों को स्वस्थ्य व चुस्त दुरूस्त बनायें रखने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सूरज पटेल ने आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ0 देवेश कुमार श्रीवास्तव को तहसील परिसर में आमंत्रित किया। डाॅ0 श्री श्रीवास्तव ने कर्मचारियों व पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत ऋतुओं व संस्कारो का देश है। हर ऋतु का अपना उद्देश्य व आनन्द है परन्तु हमें बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना काफी जरूरी है। आयुर्वेद ही सम्पूर्ण चिकित्सा की नायाब पद्धति है। इसके नियम व संयम से हम स्वस्थ्य रह सकते है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में  तीन प्रकार के  रोग होते है वात, पित्त और कफ। हम प्रतिदिन सुबह कम से कम दो घंटे परिश्रम करना चाहिए इसके साथ स्नान करने से पूर्व व सोने से पूर्व शरीर में तेल मालिश करना चाहिए जिससे हमारे शरीर का रक्त संचार संयमित रहता है। हम प्रातः एक सकारात्मक सोच से दिन की शुरूआत करते है तो हमारा पूरा दिन बिल्कुल स्वस्थ्य रहता है। हमें खाने को पीना चाहिए तथा पानी को खाना चाहिए। इसके साथ आधा चम्मच भुनी अलसी व कलौंजी खाली पेट चबाकर खाने से हमें पेट के रोग नही होते है।  आगे कहा यदि आपको आयुर्वेद से सम्बंधित कोई समस्या या कोई जानकारी चाहिए तो 9935377666 पर जानकारी ले सकते है।

आयुर्वेदिक दिनचर्या आपको उम्रभर स्वस्थ बनाए रखने मे सक्षम है। "Rare diseases Rarely happened" यह ध्यान रखना है कि खतरनाक बिमारी कभी कभी ही होती है तो सीने मे दर्द है तो एकदम हार्ट रोग नही,कही गाँठ है तो कैन्सर नही, सभी रोग अनुचित खानपान व अनुचित जीवनशैली से होता है कोई भी रोग हो एकदम हानिकारक दवाओं से बचें आयुर्वेद हर बिमारी को ठीक करने मे सक्षम है अब सर्दी का आगाज हो गया है चाय बता रहा हूँ खाँसी दमा मात्र एक चाय से  कभी होगा  ही नही -कालीमिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, जवित्री को एक गिलास पानी मे काढा बनकर तुलसी, अदरक, ज्वरान्कुश की पत्ती डाल कर काढे को छान कर नीम्बू का रस डाल कर पियें सर्दी खाँसी जुकाम केवल तीन चाय पीने से ही आराम हो जायेगा कोई भी रोग हो खाँसी दमा क्या कोई भी रोग हो अपने देश क्या पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाये रखने मे आयुर्वेद सक्षम है।

No comments:

Post a Comment