Saturday, January 30, 2021

नवनिर्मित सार्वजनिकसौचालय का लोकार्पण व किसान गोष्ठी संपन्न

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मंडलब्यूरो)

बहराइच/देवीपाटन मण्डल, उ0प्र0। ब्लॉक के ग्राम गंगापुर में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक बाबागंज के प्रशासक उमेश ओझा ने बताया कि पूरे नवाबगंज ब्लॉक में पूरी तरह से नवनिर्मित एवं जनता के लिए खोला जाने वाला यह पहला सामुदाइक सौचालय है जिसका लोकार्पण पूर्व विधायक   दिलीप वर्मा के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप बर्मा ने उन्नत तकनीक एवं वैज्ञानिक खेती करने पर बल देते हुए सरकार की प्रमुख किसान हितैषी योजनाओं को भी जनता के बीच रखा एवम सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून को भी सभी के लिए हितकारी बताते हुए इसके लाभ बताए।

साथ ही साथ ब्लॉक की छोटी ग्रामसभा होने के बाद भी सबसे पहले सौचालय के निर्माण एवम लोकार्पण हेतु ग्राम प्रधान दिव्या पांडेय एवम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष पांडेय एवम ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रधान संघ नवाबगंज के अध्यक्ष हरीश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवम प्रधान फौजदार वर्मा, प्रधान सहदेव वर्मा  वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आनंद पाठक, ए डी ओ आइ एस बी एवम प्रशासक उमेश ओझा जी सहित कृषि विभाग के तमाम अधिकारी एवम वैज्ञानिकों के साथ साथ  ब्लॉक कृषि प्रभारी जितेंद्र पटेल ,उन्नत किसान अनिल मिश्रा ए डी ओ ए जी नवाबगंज सहित ग्राम के तमाम किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन  प्रधान गंगापुर दिव्या पांडेय एवम कृषि विभाग के सौजन्य से हुआ, कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि आशीष पांडेय ने किया।

No comments:

Post a Comment