Sunday, January 31, 2021

गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच, उ0प्र0। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में केन्द्र लेखाकार इन्द्रसेन चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुलह अधिकारी श्री राकेश चन्द्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि सौम्या श्रीवास्तव रही कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण कर हुई। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुन्दर लाल अवस्थी ने किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुलह अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी युवाओं को गांधी जी के मार्ग का अनुसरण अपने जीवन में करने के  साथ महान विचारकों की आत्मकथा को पढ़ना भी चाहिए जैसे स्वामी विवेकानंद जी ,नेल्सन मंडेला आदि,बापू जी ने एक अक्षुण भारत का सपना देखा था उन्होंने युवाओ से अहिंसा पद पर चलने लिए प्रेरित करते रहे थे। विशिष्ट अतिथि सुश्री श्रीवास्तव ने कहा की गांधी जी के आदर्शों पर  देश को एकता और प्रगति के पथ पर सदैव तत्पर रखने की आवश्यकता है हमे उनके सत्य और अहिंसा के विचारों का अनुसरण भी अपने जीवन में करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे श्री चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को स्मरण करते हुए उनके देश के प्रति किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए समस्त युवा स्वयंसेवकों को केंद्र से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में बताया की बताएं कि हमें अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में प्रियंका , हरिओम शुक्ला, रमेश ,हिमांशु , जगदीश, मंजू शुक्ला सावित्री आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment