Sunday, January 31, 2021

नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक में सीमा खोलने का निर्णय

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नेपाल, उ0प्र0। कोरोना के कारण करीब दस माह से बंद भारत-नेपाल सीमा को नेपाल सरकार ने शुक्रवार से खोल दिया है।

कोरोना की वैश्विक माहामारी के बाद नेपाल सरकार ने गत वर्ष 23 मार्च से भारतीय सीमा से लगे सभी रास्तों को बंद कर सीमा सील कर दी थी। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच पिछले दस माह से आवागमन पूर्णरूप से बंद रहा। सीमा पार के सरकारी सूत्रों और नेपाल के मीडिया में प्रसारित खबर के मुताबिक गुरुवार को हुई नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक में सीमा खोलने का निर्णय लिया गया है। नेपाल गृह मंत्रालय की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा के नेपाल के बांके जिले के जमुनहा,कैलाली जिले का गौरीफंटा, कंचनपुर जिले का गड्डाचौकी, बैतड़ी जिले का झुलाघाट और धारचूला समेत सभी 26 रास्तों को शुक्रवार से खोल दिया है। दोनों देशों के बीच पूर्व की भांति आवाजाही की अनुमति होगी, लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने हुए आवाजाही करनी होगी। इसके भारतीय सीमा से तीसरे देश के नागरिक के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बता दें कि दस माह से सीमा सील होने से परेशान दोनों देशों के नागरिकों के सीमा खुलने से चेहरे खिले हुए नजर आए ।

No comments:

Post a Comment