Sunday, January 17, 2021

साहित्यकार हुस्न तबस्सुम निहा को अखिल हिंदी साहित्य सभा से सम्मान

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage ब्यूरो)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। अखिल हिंदी साहित्य सभा  महाराष्ट्र- भारत ने  वर्ष 2020- 2021 के सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा की है।  स्वर्गीय लाजवंती सक्सेना स्मृति पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश  बहराइच के आदर्श नगर नानपारा  निवासी, अंतरराष्ट्रीय लेखिका हुस्न तबस्सुम नेहा को उनके कहानी संग्रह '" सुनैना..सुनो ना '" के लिए आगामी 20 फरवरी 2021 को अमरावती महाराष्ट्र में आयोजित  समारोह में अन्य साहित्यकारों के साथ हुस्न तबस्सुम नेहा को पुरस्कार  एवं सम्मान से नवाजा जाएगा। 

मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुश्री नेहा का संग्रह "सुनैना सुनो ना" का विमोचन नानपारा जिला बनाओ समिति के संयोजक डॉ शकील अंसारी ने नानपारा में आयोजित एक  भव्य समारोह में किया था इस पुस्तक के लेख बहुत ही सराहनीय है यही कारण है कि सुश्री नेहा को महाराष्ट्र की  संस्था पुरस्कृत और सम्मानित कर रही है इस बात पर नानपारा के लोगों ने खुशी का इजहार किया है इनमें समाजसेवी मनोज तिवारी ,केशव पांडे, सुरेश शाह, शायर सारिक रब्बानी, रोशन जमीर आदि प्रमुख हैं l मालूम हो कि इससे पहले हुस्न तबस्सुम के कहानी संग्रह नीले पंखों वाली लड़कियां ' साहित्य गौरव पुरस्कार, झारखंड,  ' नरगिस फिर नहीं आयेगी '  कहानी संग्रह को विजय मोहन स्मृति पुरस्कार, भोपाल, और कविता संग्रह ' चांद ब चांद ' को शीला सिद्धांतकर पुरस्कार, दिल्ली से मिल चुके हैं और कई जगह उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment