अब्दुल नासिर (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। अखंड ज्योत है अपार माया श्याम देव की परवल छाया -- संदीप के भजनों पर झूमे भक्त - अखंड ज्योत है अपार माया श्याम देव की परवल छाया की छाव में आज झूम के नाचे भक्त। श्री श्याम व रानी शक्ति मन्दिर नानपारा में आज नववर्ष के प्रथम सोमवार को देर शाम तक कलकत्ता के भजन सम्राट संदीप सुल्तानिया ने लोगो को अखंड ज्योत के सामने बैठने और झूमने पर मजबुर कर दिया।सुबह दस बजे प्रसाद से लेकर शाम प्रसाद तक लोग श्री श्याम दरबार में पाठ में बैठ भक्ति रस में डूबे रहे।पाठ के दौरान श्री सुल्तानिया ने बर्बरीक प्रकरण के साथ कर्म प्रधान विश्व रची राखा पर विस्तार से चर्चा भी की।नानपारा के श्याम दीवाने भजन गायक कुमार शानू ने बीच बीच मै भजनों की शमा बांधते हुए नव वर्ष का धूमधाम से आगाज किया।कार्यक्रम में विवेक गोयल,नित्तु अग्रवाल ,राजेंद्र मनिरामका,सुरेश गोयल,गुड्डू बाबा,राजेश भीमराजका, केशरी पोद्दार,सुनीता मुनका,प्रदीप एरन,प्रदीप मनीरामका,चन्दन शाह,सर्वेश टेकड़ीवल,मुक्तेश्वर पोद्दार व ओम प्रकाश पोद्दार सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment