ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र के जिला कार्यालय में जिला युवा अधिकारी अनन्या सिंह जी के निर्देशन में नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की 125 वी जयंती पराक्रम के रूप मे केन्द्र के लेखाकार इन्द्रसेन चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक नीलम शुक्ला व विशिष्ट अतिथि युवा संसद बहराइच विजेता स्वेच्छा जैन रही कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी के चित्र पर मार्ल्यापण कर हुई । मुख्य अतिथि सुश्री शुक्ला ने कहा कि नेता जी गर्म दल के नेता थे वो युवाओ को देश के आजादी के प्रति जागरूक करते हुए कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा नेता जी ने आजाद हिन्द फौज बना कर दिल्ली की ओर कुच की थी किन्तु उनकी सेना कुछ कारणों से दिल्ली नही पहुच सकी थी। विशिष्ट अतिथि सुश्री जैन ने कहा कि हम सभी युवाओ को नेता जी के जीवन से सीख लेना चाहिए और उनके मार्गो का अनुकरण भी करना चाहिए । श्री चौधरी जी ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को नेता जी जैसा बनाना चाहिए। बलहा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुधाकर श्रीवास्तव ने नेता जी को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में 125 रूपए का सिक्का जारी किया गया है, । सुन्दर लाल अवस्थी ने कहा कि हम युवाओ को आज देश के प्रति जागरूक होना चाहिए आज हमारा देश कुछ नेताओं की वजह से गरीबी और अशिक्षा की गुलामी की ओर बढ़ रहा है हमे आगे आकर इससे लड़ना होगा हम देश मे सबसे अधिक है फिर भी हमारा देश पीछे है क्योंकि अपनी जिम्मेदारियों को समझते नही है। इसीक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जो कि 17 फरवरी तक चलेगा और जनपद के समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिमन्यु सिंह ने किया । कार्य्रकम में सुंदर लाल , प्रियंका कनौजिया , सविता , आँचल ,सावित्री , अंजनी वर्मा , अभिषेक , रमेश , जगदीश आदि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment