दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच दिनेश कुमार यादव ने शनिवार की दोपहर संविलियन विद्यालय नानपारा का औचक निरीक्षण करके प्रधान शिक्षिका परवीन जहरा जैदी को आवश्यक निर्देश देने के साथ-साथ मोहल्ला शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही । श्री यादव के साथ जिला कोऑर्डिनेटर आर के सिंह , जिला कोऑर्डिनेटर बालिका दुर्गेश सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मौर्या थे । बीएसए ने कक्षो सहित निर्माण और इस सत्र में खरीदे गए सामानों का निरीक्षण किया बीएसए ने संविलियन विद्यालय देखने के उपरांत बीआरसी बलहा का निरीक्षण करके खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली।
बीएसए श्री यादव ने बताया विद्यालय की जांच मेंज सब कुछ सही पाया गया इस दौरान सहायक अध्यापक शमीम मारा अंसारी राजेश यादव नेहा शर्मा विनीत कुमार फरीद अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment