Sunday, January 3, 2021

सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित किया गया

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगरसंवाददाता)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ सहायक रामानुज का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पाण्डेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीनबन्धु शुक्ल ,विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन देवी, के साथ राबिया अंसारी, मनोज शुक्ला, सुनीता आर्या, सुधा चौधरी, ममता पाठक, अलका मौर्या, परवीन इकबाल, कीर्ति गोस्वामी, नम्रता सिंह,नुजहत हाशमी, अनुराधा मिश्रा, दीपमाला दीक्षित, राजू बाल्मीकि, रमेश कुमार ,देशराज सिंह ,जगदंबा सिंह तथा शिवलाल उपस्थित रहे ।आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए रामानुज को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पाण्डेय, डा शुक्ल तथा प्रधानाचार्य किरन देवी के द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया और साथ ही उनके द्वारा राज्य की सेवा में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा की रामानुज की कार्यशैली शासकीय कार्यों के लिए आदर्श कार्यशैली थी ।उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी के रूप में यह निरंतर कार्यशील रहे। जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीनबन्धु शुक्ल ने कहा की राजकीय सेवा संवर्ग में रामानुज की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। बेबाक राय रखने वाले और कर्मठ रामानुज सभी लोगों में लोकप्रिय रहे हैं। प्रधानाचार्य किरन देवी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रामानुज के द्वारा वरिष्ठ सहायक के रूप में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके सेवानिवृत्त के बाद के जीवन के लिए शुभकामना व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment