अब्दुल नासिर (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 42वीं व 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में दिंनाक 04.01.2020 से 05.01.2020 तक बी. राधिका, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,नई दिल्ली ने वाहिनी मुख्यालय के साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 59वीं वाहिनी की सीमा चौकी मुर्तिहा व 42वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा का निरीक्षण किया। साथ में सौरभ त्रिपाठी, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय , सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ, प्रवीण कुमार, कमांडेंट 42वी वाहिनी एवं शैलेष कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महोदया ने 42वीं व 59वीं वाहिनी के जवानों के साथ सैनिक सम्मलेन किया, जिसमे सर्वप्रथम उन्होंने दोनों वाहिनी के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को नव-वर्ष की बधाई व शुभकामानाएं दी। कार्मिकों को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिये, साथ ही साइबर सुरक्षा व अन्य तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने हेतु जवानों को सतर्क किया एवं सभी कार्मिकों को उच्च मनोबल व उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया। उपस्थित सभी कार्मिकों को Covid-19 से बचाव हेतु जो भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है उनका पालन करने को भी कहा गया।

No comments:
Post a Comment