Saturday, February 13, 2021

16 लाख की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नानपारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम  मे इंस्पेक्टर क्राइम आरपी सिंह चौकी प्रभारी राजा बाजार सुरेश कुमार यादव कस्बा चौकी प्रभारी अनुज त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी रूटीन गश्त पर निकले थे तभी कोतवाली क्षेत्र स्थित ककरी मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में एक महिला जाती हुई दिखाई पड़ी। महिला पुलिस कर्मियों ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 600 ग्राम चरस बरामद की गई है। पकड़ी गई महिला तस्कर सुरैया पत्नी राशिद निवासी वार्ड नंबर 16 नानपारा बेलदारन टोला की रहने वाली है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment