Monday, February 1, 2021

समाचार संकलन में बाधा पर पत्रकारों द्वारा राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन

अब्दुल नासिर (NNI Coverage संवाददाता)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नानपारा की एक बैठक कोविड 19 का पालन करते हुए चित्रांश कॉम्प्लेक्स नानपारा में धर्मेंद कांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में इस विषय पर प्रमुखता से चर्चा हुई कि प्रायः पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, समाचार कवरेज के समय बाधा एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश के साथ पत्रकारों की आजादी का हनन किया जा रहा है इस सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जाए। एसोसिएशन के सदस्यों का बीमा, कोरोना काल की वजह से विगत वर्ष 2020 की सदस्यता शुल्क माफ करने का निर्णय लेने के साथ, जिन सदस्यों की 2019 व 2021 की सदस्यता शुल्क नही जमा है वो 28 फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा कर दे अन्यथा ऐसा समझा जाएगा की एसोसिएशन के प्रति सजग नही है और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

बैठक में जयदीश श्रीवास्तव, रामफेरन विश्वकर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल,अब्दुल  कादिर, सरफराज अहमद, पतिराम चौधरी, विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकारबन्धु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment