Monday, February 1, 2021

सत्या ऑटोसेल्स प्रतिष्ठान पर रामायण पाठ का आयोजन

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। टी वी एस सत्या ऑटो सेल्स अगैय्या चौराहा के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। प्रोपराइटर रजनीश रस्तोगी सत्या ने बताया कि एजेन्सी के हर स्थापना दिवस के दिन अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है, इससे हमारी कार्यक्षमता और उत्साह में वृद्धि होती है। इस दौरान रामायण पाठ पढ़ने व सुनने  के लिए ,पण्डित राम कृपाल,आर्यन रस्तोगी, सुशील त्रिपाठी, अजय सोनी, ब्रजेश तिवारी, सन्तोष चौरसिया सहित अनेको श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment