बहराइच, उ0प्र0। राजकीय आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 185 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इस रोजगार मेले में तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे ओम इंटरप्राइजेज गुड़गांव ने 54 अभ्यर्थियों एक्सेल प्लेसमेन्ट औरंगाबाद महाराष्ट्र द्वारा 60 अभ्यर्थियों तथा भारतीय जीवन निगम द्वारा बीमा अभिकर्ता हेतु साक्षात्कार लेकर 139 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच के प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने दी।


No comments:
Post a Comment