Saturday, February 13, 2021

रजवापुर मण्डल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मोदी बजट की प्रशंसा

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता पार्टी रजवापुर मण्डल का एक सम्मेलन   कोविड 19 का पालन करते हुए कार्यकर्ता मनीष वर्मा के आवास  पर हुई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व विधायक प्रतिनिधि दिलीप वर्मा रहे।  सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2020 21 में  वित्त मंत्री द्वारा  प्रस्तुत बजट की प्रशंसा की।  पूर्व विधायक श्री वर्मा ने कहा कि वित्तमंत्री महोदय ने जिस प्रकार बजट प्रस्तुत किया है उसमें  सभी का विशेष ध्यान रखते हुए  कोरोना काल के इस विकट समस्या से निजात पाने के बाद कोई  नया कर नही लगाया गया है स्वास्थ दवा उत्पाद के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बना दिया  भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। सभी  कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बजट को सरहाया। सम्मेलन का संचालन आत्म प्रकाश श्रीवास्तव ने किया इस मौके पर पंचायत संयोजक अशोक जायसवाल, विधानसभा संयोजक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष शोभाराम वर्मा,  महामंत्री सीताराम वर्मा,प्रभात श्रीवास्तव,  उपाध्यक्ष के के श्रीवास्तव, मंत्री अजय श्रीवास्तव,   जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जायसवाल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा,के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment