Saturday, February 13, 2021

सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के रुपईडीहा रोड कृष्णपुरी  कॉलोनी स्थित नवनिर्मित सतरूपा अष्टभुजा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम  शुक्रवार को कलश यात्रा औऱ मंत्रोच्चार के साथ आरम्भ हो गया । मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सह अनुष्ठान कार्यक्रम 16 फरवरी  तक  चलेगा शनिवार को मण्डप पूजन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मुख्यचार्य ज्योतिषाचार्य पण्डित राम उजागर मिश्रा सम्पन्न करा रहे है ।मन्दिर अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव ने बताया  की नवनिर्मित मन्दिर में मां दुर्गा के नौ रूप औऱ भैरव बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की जानी है। इसी क्रम में 14 फरवरी को मण्डप पूजन, औषधिवास, मूर्तिपूजन, शैय्याधिवास ,के साथ 15 फरवरी को रथयात्रा मन्दिर प्रांगण से नगर भृमण के लिए निकलेगी औऱ 16 फरवरी को  प्राण प्रतिष्ठा ,प्रसाद भोग का आयोजन होगा। इस अवसर पर  अरुणेंद्र कांत श्रीवास्तव शैलेंद्र कुमार, डॉ वीरांगना कांत श्रीवास्तव , अभिलाष श्रीवास्तव रजनीश रस्तोगी सुनील गुप्ता रामफेरन विश्वकर्मा गोपाल मिश्रा सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment