Monday, February 8, 2021

"कैच द रेन" परियोजना पर राष्ट्रीय जल मिशन में विस्तृत चर्चा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच, उ0प्र0। नेहरू युवा केंद्र  बहराइच द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के  जल आंदोलन अंतर्गत "कैच द रेन " परियोजना का जनपद स्तरीय शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में  विकास भवन सभागार में किया गया । बैठक  को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी सुश्री अनन्या सिंह  ने   कैच द रेन के बारे में विस्तार रूप में चल चित्र के माध्यम से बताया आगे सुश्री सिंह ने समस्त राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण हेतु उपाय व बचाव ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार फैलाएं  एवं जन जन तक पहुंचाए ।

जिला परियोजना अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है , जल  नहीं तो कल नहीं   की परिकल्पना को साकार करने हेतु  देश के हर नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि जल संरक्षण,पर  ध्यान केंद्रित करना चाहिए,  और राष्ट्रीय जल अभियान को ग्रामीण स्तर जन - जन तक व्यापक  जागरूकता व सहभागिता करने  हेतु  प्रेरित करना चाहिए हम देखते है कि हमारे आस पास गाड़ी की धुलाई बहुत तेजी से होती है इसमें पानी की अधिक बर्बादी होती है। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक  आदर्श मिश्रा ने किया । बैठक में अपर जिलापंचायत अधिकारी राम शंकर, एन सी सी प्रभारी पंकज सिंह, डीपीएओ प्रभारी दिलीप सिंह,  कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, कौशल विकास प्रबन्धक अर्पित कटियार,  भूमि संरक्षण अधिकारी राम कीर्ति प्रसाद,  अरुण कुमार,  स्वास्थ्य विभाग  ब्रजेश सिंह, उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में सुधाकर श्रीवास्तव, द्रविण, मुकेश, अकबर , अंजलि, मीनू, असरा, प्रियंका ,जितेंद्र , मंजू सावित्री, हिमांशु, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment