Saturday, February 13, 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटा स्वीकृति पत्र

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड बलहा में खंड विकास अधिकारी रंजन लाल गुप्ता की अगवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित किए गए लाभार्थियो को आवास के स्वीकृति पत्र मुख्य अतिथि बलहा विधायिका श्रीमती सरोज सोनकर के द्वारा वितरित किया गया ग्राम पंचायत माधी की संगीता पत्नी दिलेराम, संझली पत्नी बड़कन सुग्गी पूनम देवी शांति देवी रजवापुर से पूनम पत्नी सुरेंद्र मीरा देवी, अनीसा, मधुबन से सरोज सुनीता, नूरजहां, इस कार्यक्रम में विकासखंड बलहा के विभिन्न ग्राम पंचायत से आए हुए लगभग सौ लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए इस दौरान बलाहा विधायिका ने अपने संबोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत सरकार कर रही है कार्य।इस अवसर पर बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल एडीओ पंचायतग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, महावीर प्रसाद मंडल,लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा जगजीत पटेल राजेंद्र कुशवाहा विकास श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि माघी अच्छन खां केशवापुर यासीन मधुबन रईस इसके अलावा तमाम संभ्रांत जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment