Sunday, March 21, 2021

यूपी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन व्यापारी कार्यक्रम

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरा होने पर रिफॉर्म परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म कार्यों को जनता को बताने और उसका लाभ पाने के उद्देश्य नगर पालिका नानपारा के परिसर में मिशन व्यापारी कल्याण सम्मान समारोह  का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा माधुरी वर्मा विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहिद उर्फ राजू भाजपा के अनिल प्रकाश श्रीवास्तव और अजय गुप्ता क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर थे। समारोह को सूरज पटेल जंग बहादुर अब्दुल मुशीर सेठ अजय गुप्ता एपी श्रीवास्तव अब्दुल मोहिद उर्फ राजू और विधायक माधुरी वर्मा ने संबोधित करके सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को बताया और विभागों की चल रही नई योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार किसान और व्यापारी की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह सजग और और और प्रयासरत है उसके लिए समय-समय पर योजना बना रही है जिस से किसान और व्यापारियों को उसका लाभ मिल सके इस मौके पर माधुरी वर्मा ने नगर के व्यापारी सुरेश शाह प्रकाश वीर गुप्ता आदिल गोपाल सिराज अहमद और हाजी रईस को ट्राफी देकर सम्मानित किया व्यापारी किशन गोपाल और अमित श्रीवास्तव को पी एम ई जी पी के अंतर्गत स्वीकृत ऋण के चेक दिए और साथ ही प्रधानमंत्री निधि योजना के अंतर्गत 10000 के लोन स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को दिये बाल विकास परियोजना के माध्यम से 4 गर्भवती महिलाओं को पोषण किस देने के साथ विधायक ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया समारोह में स्वास्थ विभाग राजस्व बाल विकास विभाग भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक इंडियन बैंक आर्यव्रत बैंक सेंट्रल बैंक आदमी स्टाल लगाकर व्यापारियों और किसानों की प्रक्रिया चल रही योजनाओं की जानकारी दी समारोह में नीरज शर्मा जमाल हामिद  खान अजय गुप्ता समीउद्दीन खा रेखा शर्मा सहित सभासद गांव व्यापारी और गणमान्य मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment