Tuesday, March 23, 2021

यूपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। विकास खण्ड बलहा मुख्यालय के परिसर में उ0 प्र0 सरकार के चार पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचने के उद्देश्य से दूसरे दिन भी उ0 प्र0 सरकार के मिशन शक्ति के अन्र्तगत महिला सुरक्षा/सशक्तिकरण और राष्ट्रीय ग्रामीण अजीवका मिशन पर एक समारोह ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नानपारा माधुरी वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने सरकार के कार्यो को सराहा, बी0 डी0 ओ0 बलहा रन्जन लाल गुप्ता ने पंचायती राज विभाग की सभी ग्रामीण योजनाओं के बारे में बताया। तहसीलदार अमर चन्द्र वर्मा ने राजस्व सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता रेखा पाण्डेय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में बताया। बन्दना मिश्रा ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी बलहा फूल चन्द्र मौर्या ने बेसिक शिक्षा में हुए कार्यो को सराहा ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को मेहनत करके आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए यह समय बड़ा कीमती होता है। अगर मेहनत कर ली तो जीवन भर सफल रहोगें।मुख्य अतिथि माधुरी वर्मा ने कहा कि उ0 प्र0 सरकार ने चहुमुखी विकास किया है। हर विभाग में आशा से अधिकारी कार्य आम जनता के लिए हुआ है। ऐसा विकास पिछली किसी सरकार ने नही किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद मंडल ने किया। 


समारोह में उच्च श्रमिक विद्यालय बलहा और कस्तूरबा स्कूल बुलालपुरवा सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में बेसिक शिक्षा समाज कल्याण विभाग, राजस्व, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, स्वरूप विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी। वही पूर्ति विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में नदारत थे। और तीन दिनों में चल रहें कार्यक्रम में पूर्ति विभाग ने अपने स्टाल लगाकर आम जन को विभाग की नई योजनाओं की जानकारी नही दी। कार्यक्रम में अरविन्द मौर्या, के0 के0 श्रीवस्तव, दीपक श्रीवास्तव, परवीन जहरा जेदी, बेबी मलिका सहित तमाम लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment