Friday, March 5, 2021

सचिवालय में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो) 

लखनऊ, उ0प्र0। लखनऊ स्थित सचिवालय में तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिसकर्मी की पहचान निर्मल चौबे के तौर पर हुई है। ये थाना बंथरा में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि निर्मल ने सरकारी पिस्तौल से सचिवालय के गेट नंबर सात के सामने पार्किंग में खुद को गोली मारी है। उनके सर्विस पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है। बंथरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि निर्मल 1987 बैच के प्रमोटेड दरोगा थे। वह अक्सर सचिवालय में ही तैनात रहते थे। मृतक दरोगा बनारस के रहने वाले थे। लखनऊ कमिश्नर पुलिस के मुताबिक मृतक दरोगा की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दरोगा ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लिखा है कि मैं बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं मेरे बच्चों का ख्याल रखा जाए।


No comments:

Post a Comment