Sunday, March 14, 2021

चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज में डॉल्फिन का शव बरामद हुआ

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच, उ0प्र0। कर्तनिया घाट क्षेत्र में स्थित चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज में शनिवार को सुबह 32 नंबर गेट के पास पानी में डॉल्फिन का शव दिखा राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज के स्टाफ को दी। बैराज स्टाफ ने मौके पर देखा गेरवा नदी में पानी से बहती हुई  चौधरी चरण सिंह बैराज गेट नंबर 32 के पास आकर रुका शव मृत हालत में है इसकी सूचना मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट  गार्ड  अब्दुल सलाम  वाचर विनोद सिंह और अन्य साथी नाव के सहारे  किनारे पहुंचे और डॉल्फिन के शव को बाहर निकाला गया उसके बाद इसका प्रतिक्षण किया गया डॉल्फिन की मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद पता चल पाय  यह बताते चलें सूत्रों के अनुसार  यहां नेपाल से सटे गिरवा नदी और गिरजा बैराज में काफ़ी संख्या में डॉल्फिन मछलियां रहती हैं।



No comments:

Post a Comment