Tuesday, March 16, 2021

वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कुरान पाक की 26 आयतओं को हटाने जैसा घटिया बयान देने के आरोप में भाजपा के  वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर नानपारा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर  कोतवाल नानपारा हर्षवर्धन सिंह को एक तहरीर दिया और सभी ने वसीम रिजवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर पर अधिवक्ता जुबेर अंसारी चेयरमैन नगरपालिका अब्दुल मोहित राजू ,मौलाना मोइनुद्दीन कादरी,  मुन्ना मारिया  ,नसरुद्दीन सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि मुसलमानों की पाकीजा किताब कुरान पाक जिसे अल्लाह का कलाम माना जाता है इस पर आपत्ति करते हुए वसीम रिजवी ने 26 आयाते  को हटाने की बात कही है जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि 26 आ याते  तो दूर इसमें का एक जीरो भी नहीं हटा सकते यह पाक़ीज़ा किताब है वसीम रिजवी के बयान के बाद से मुस्लिम समुदाय में भारी नाराजगी पाई जा रही है सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर निकल सकते हैं।


No comments:

Post a Comment