अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा, बहराइच उ0प्र0। विकासखंड मुख्यालय बलहा के परिसर में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि अधिकारी हरीश कुमार मौर्या की देखरेख में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि निदेशक पैकफेड आनंद गौंड़ थे और विशेष अतिथि अशोक जयसवाल अरविंद चौधरी और खंड विकास अधिकारी रंजन लाल गुप्ता थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद मंडल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ आनंद गौंड़ ने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगनी से चौगुनी करने के लिए प्रयासरत है इससे पहले कि किसी से किसी सरकार ने किसानों पर इतना ध्यान नहीं दिया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसान महेश प्रसाद निरंजन नेत्रपाल और समीम आदि को लेजर लैंड लेवलर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय गुलाल पुरवा की छात्राओं ने नाटक और लोकनृत्य प्रस्तुत करके श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया किसान मेले में कृषि विभाग बिजली विभाग दुग्ध विकास विभाग पशुपालन विभाग गन्ना विकास विभाग उद्यान विभाग इफको कृषि उत्पादन मंडी समिति फसल बीमा विभाग और पंचायती राज विभाग ने प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment