ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक उपजिलाधिकारी / ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली समिति और शब्बे बारात कमेटी को सम्बोधित करते हुए शान्ति पूर्वक त्यौहार बनाए रखने की अपील की। उपजिलाधिकारी श्री पटेल ने नगर पालिका परिषद नानपारा व विधुत विभाग के समस्त कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जल व विद्युत में कमी बर्दास्त नही की जाएगी यदि कहीं से कोई शिकायत आई तो सम्बंधित कर्मचारियो का वेतन रोककर कार्यवाही की जाएगी। होली कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर होली त्यौहार में विघ्न डालते है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दे ताकि ऐसे लोगो पर प्रशासन लग़ाम लगा सके। इस मौके पर तहसील से सम्बंधित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहिद, विधुत विभाग एसडीओ शिवम नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जंग बहादुर वर्मा, कोतवाल हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment