Saturday, March 13, 2021

गुस्से में पिता ने बेटे को पीटा, इलाज के दौरान मौत

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासँवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के मोहल्ला घसियारन टोला में जायजाद को लेकर पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के बच्चों के साथ  मिलकर पहली पत्नी  के पुत्र को लौहे की रॉड और लाठी डंडों से इतना मारा की उसकी इलाज के दौरान मौत हो हो गई। सूचना नानपारा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला कोतवाली नानपारा के मोहल्ला  घसियारन टोला  का है घसियारन टोला निवासी  सलीम पुत्र  बब्बू ने दो विवाह किया था पहली पत्नी से दो पुत्र कामिल और राहिल जन्मे दूसरी पत्नी से दो पुत्र आयान और सुभान  तथा एक पुत्री है।  राहिल   मुंबई में नौकरी करता है  राहिल और कामिल की मां पूर्व  में मर चुकी है और कामिल क्वाबची गली में एक मिठाई की दुकान पर नौकरी करता था।  मोहल्ले वालों का कहना है घर मे जायजाद और पैसे को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। मोहल्ले  के तमाम  लोगो ने बताया कि कल वह अपने पिता सलीम से 500 रुपए मांग रहा था। जिस पर पिता और सौतेले भाई आयान  और सुभान  ने मिलकर कामिल की  जमकर पिटाई कर दी जिस पर वह लुहलुहान  हो गया। वह भाग कर कोतवाली  आया जहां से उसे मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र नानपारा एन सी आर दर्ज करके छोड दिया गया। मोहल्ले वालो का आरोप है कि आधी रात्रि के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया परिजन उसे अस्पताल में बताया कि छत से गिर गया है 20वर्षीय कामिल की हालत अत्यन्त गम्भीर होने के कारण उसे मिला। जिला चिकित्सालय   रिफर किया।रास्ते मे इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।  मृतक का भाई मुम्बई में है माँ मर चुकी है। कोई तहरीर देने वाला नही है। पिता और सौतेले भाई  फरार होकर मामला दबाने का प्रयास कर रही है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह  ने  बताया कि तहरीर नही आयी है तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज होगा।


No comments:

Post a Comment