Tuesday, March 30, 2021

रंगों का पर्व होली उत्साहपूर्वक संपन्न, शांति सुरक्षा के लिये तैनात पुलिस

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। रंगों का पर्व होली क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया इस पर्व पर बच्चों महिला पुरुष सभी में उत्साह का माहौल रहा। आपको बता दें कि पर्व की तैयारियां घर-घर में 1 माह पहले ही शुरू हो  गई थी घरों की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही नए कपड़े अन्य सामग्री सजावट तथा अच्छे पकवान का इंतजाम किया गया था होली शुरू होते ही लोगों ने रंग खेलना शुरू कर दिया निर्धारित स्थान पर होलिका दहन किया गया  जिसमें भारी भीड़ रही दूसरे दिन लोगों ने आपसी गिले-शिकवे दूर करते हुए खूब रंग खेला एक दूसरे के घर गए होली की बधाई दी तथा मिष्ठान ग्रहण किया बाजार और गलियों में भी लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर होली खेलते हुए नजर आए ढोल नगाड़े के साथ भारत माता की जय कारे भी लगाए इस दौरान होली को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, चौकी प्रभारी सुरेश यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार पूरा समय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे पर्याप्त  पुलिस बल की व्यवस्था रही  प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही इसका परिणाम यह रहा कि बहुत ही उत्साह और शांति पूर्वक परंपरागत पर्व संपन्न हुआ। होली के अवसर पर भाजपा नेता  राष्ट्रीय लव-कुश महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ,आनंद रस्तोगी, अशोक कुमार जयसवाल, आनंद श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश वीर गुप्ता, पंकज जयसवाल जिला बनाओ समिति के मनोज कुमार तिवारी, केशव पांडे, सुरेश शाह,  Sपवन तुलसियान ,अनिल पांडे सहित तमाम गणमान्य लोग  अध्यापक, डॉक्टर ,पत्रकार, वकील सभी ने होली में मिलजुलकर रंग खेला तथा तथा एक दूसरे को बधाई दी।



No comments:

Post a Comment