ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
जमुनियां खास (पीलीभीत) उ0प्र0। जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के माधोटांडा से खटीमा जाने बाला मार्ग जो कि जंगल मे काफी जर्जर स्थिति में है ,जिससे जंगल के अंदर पड़ने वाली सड़क की बजरी उखड़ जाने से बड़े बड़े गड्ढे हो गये है ,जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है। माँ पूर्णागिरि का मेला शुरू हो चुका है जिसके चलते साइकल, बाइक, ट्रेक्टर, अन्य वाहन से काफी संख्या में लोग रोज इस मार्ग से आवागमन कर रहे हैं इसके वावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग से संबंधित अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत नही कराई है जिससे मार्ग से निकलने बाले पूर्णागिरि जाने बाले व उत्तराखंड को जाने बाले यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यह सड़क जनपद पीलीभीत के पूरनपुर विधानसभा के अंतर्गत एवं आधी सड़क उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीमा में आती है, टूरिज़्म की दृष्टि से यह सड़क अत्यधिक महत्वपूर्ण है शारदा सागर डेम , चुका स्पॉट , टाइगर रिजर्व एवं उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा , रिठासाहिब ,पूर्णागिरि ,नैनीताल जाने वाले सैलानियों को सड़क खराब होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

No comments:
Post a Comment