ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। विभिन्न नागरिकों द्वारा भिन्न-भिन्न तिथियों पर अपने खोए हुए कीमती मोबाइल फोन बरामद किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बहराइच के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्रा द्वारा सर्विलांस सेल से खोए हुए मोबाइल फोन बरामदगी हेतु निर्देश किया गया। सर्विलांस सेल द्वारा आदेश के अनुपालन में आम नागरिकों के गुम खोए हुए विभिन्न परिस्थितियों के कीमती मोबाइल सकुशल बरामद किया आज दिनांक 21/3/ 2021 को पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद किए गए मोबाइल फोन संबंधित को वितरित किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन को पाकर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र को उपरोक्त व्यक्तियों ने धन्यवाद दिया और पुलिस का पुलिस अधीक्षक टीम बहराइच का बहुत ही सराहना करते हुए खुशी से झूम उठे।

No comments:
Post a Comment