Tuesday, March 16, 2021

होली समिति की बैठक में शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage संवाददाता) नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अभय मद्धेशिया की अध्यक्षता में होली समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर होली  को लेकर के बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की गई इस मौके पर होली कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक दिलीप बर्मा और वर्तमान विधायक माधुरी वर्मा प्रमुख संरक्षक नागेंद्र सिंह को प्रबंधक व दिनेश चंद गुप्ता को अध्यक्ष, आनंद रस्तोगी विपिन राज सिंह, विनोद जायसवाल ,आशीष पांडे दिलीप चौरसिया, विपिन सिंह, और दिलीप शर्मा को उपाध्यक्ष तथा गोपाल चौरसिया को महामंत्री सरवन गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, सचिन गुप्ता ,और सुनील गुप्ता को मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया जिसमें होली के कार्यक्रम के बारे में निम्न विचार किए गए जैसे विभिन्न चौराहों पर रंग चलाने का आयोजन शिवालय बाग में होली मिलन व होली के एक दिन पहले होली की बारात निकलने के सन्दर्भ मे चर्चा किया गया। इस बैठक मे अशोक जयसवाल अजय कुमार गुप्ता सभासद रामसमुझ वर्मा दीपक श्रीवास्तव नीरज शर्मा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र मित्तल व  कृष्ण कुमार श्रीवास्तव से सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे ।


No comments:

Post a Comment