ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील नानपारा की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आकलन प्रशासन द्वारा किया गया है और आईएसओ की तमाम आवश्यकताओं की पुष्टि की गई है।
अवगत कराते चलें नवागत प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल ने बतौर उपजिलाधिकारी नानपारा में कार्यभार ग्रहण करते ही तहसील को उच्च स्तर तक पहुचाने के प्रयास शुरू कर दिए थे, उनकी मेहनत रंग लाई है और तहसील नानपारा को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। श्री पटेल ने आते ही सभी राजस्व कर्मियों का ड्रेसकोड लागू कराया था, इसके अलावा न्यायिक कार्यों में त्वरित कार्यवाही और स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानपारा तहसील आईएसओ प्रमाण पत्र के लिये आवश्यकताओ को पूर्ण करती है, जिसमें सेवा का प्रावधान न्यायिक और प्रशासन राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली, राजस्व रिकॉर्ड में उत्परिवर्तन सहित भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन, निर्विरोध उत्तराधिकार, भू राजस्व के बकाया के रूप में सरकारी बकाया की धारा वसूली की नकल सहित राजस्व रिकॉर्ड रूम, नजारत और विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, आय प्रमाण पत्र, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रमाण पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, भू विवादों का निस्तारण, जन सुनवाई प्रणाली में प्रकरण निस्तारण, निर्वाचन और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम और आपदा प्रबंधन आदि गतिविधियां शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment