ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
जमुनियां ख़ास (पीलीभीत) उ0प्र0। जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांवों में रविवार शाम से ही होली पूजन का कार्यकम शुरू हो गया देर रात तक ये कार्यक्रम चलता रहा,सोमवार को होली रंगों का पर्व बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया,रात बारह बजे के बाद धर्मगुरुओं के द्वारा होलिक दहन किया गया,सुबह से ही गांव के लोग हाथ मे जौ लेकर होलिक स्थल पर पहुच गये,धमार के साथ गांवों के लोगो ने आखत डाले, प्रेम पूर्वक एक दूसरे के रंग गुलाल लगाते नजर आये साथ ही साथ एक दूसरे के गले मिलते रहे,दोपर बाद परंपरागत गमी के घरों में जाने का शिलशिला शाम तक चलता रहा,सभी जाति धर्म के लोगो ने गले मिलकर एकता का संदेश दिया, होली पर कई जगह गुलाल रंग के साथ-साथ लोगों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर होली खेली है जमुनियां खास, आसपुर, खासपुर, मथना जप्ती, रानीगंज, बासखेड़ा, मल्लपुर खजुरिया, मैनाकोट, करेलिया, सपहा, ढकिया केसरपुर, में शांतिपूर्वक होली के पर्व को लोगो ने मनाया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएचओ रामसेवक क्षेत्र में भ्रमण करते रहे क्षेत्री पुलिस भी होलिका स्थलों पर समय समय पर बने रहे,गांव दयालपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों के पक्षों मे विवाद हो गया था बाद में मामला शांत कराया गया,पिपरिया संतोष में दो लोग आपस भीड़ गये जमुनियां पुलिस ने दोनों को थाना माधोटांडा भेज दिया शाम को दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया था।

No comments:
Post a Comment